मेवाड़ महाराणा विश्वराज सिंह एवं सांसद महिमा कुमारी जी का रायपुर में स्वागत

भीलवाड़ा समाचार 
रायपुर 30 मई (विशाल वैष्णव) रायपुर के मेवाड़ प्रसिद्ध जगदीश भगवान स्थान पर राजपूत सेवा संस्थान द्वारा नव निर्मित कर्णावती भवन के उद्घाटन एवं समाज के भामाशाह का सम्मान समारोह शनिवार प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आने से पूर्व मेवाड़ हुजूर का रायपुर में श्री एकलिंग कॉम्प्लेक्स में गणपत सिंह राणावत ठिकाना केमूनिया के नेतृत्व में सर्व समाज एवं व्यापार मंडल द्वारा मेवाड़ हुजूर महाराणा एवं सांसद महिमा कुमारी जी का भव्य माल्यपर्ण पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात जगदीश भगवान के दर्शन कर सभा स्थल पहुंचे जहां राजपूत संस्थान द्वारा निर्मित कर्णावती भवन का उद्घाटन कर समाज की प्रतिभाओं एवं भामाशाहों को उपहरना एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राजपूत सेवा संस्थान के पदाधिकारी सहित सर्व समाज के हजारों की संख्या में युवा महिला बुजुर्ग लोग मौजूद रहे।